Maharashtra News: चबाई हुई सुपारी के टुकड़े ने खोली हत्यारे की पोल, जांच से सुलझी बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 81 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या और लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। घटनास्थल पर छोड़े गए चबाई हुई सुपारी के टुकड़ों के डीएनए टेस्ट के जरिए पड़ोसी आरोपी विलास मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले (Gondia elderly woman murder case) से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पुलिस ने एक शातिर हत्यारे को महज चबाई हुई सुपारी के टुकड़ों के वैज्ञानिक परीक्षण के जरिए दबोच लिया है। मामला सड़क अर्जुनी तहसील के पळसगांव (राका) का है, जहां 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुसुमबाई चैतराम कापगते की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी उनके शरीर से सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया था।

Gondia elderly woman murder case

चबाई हुई सुपारी बनी पुलिस का सबसे बड़ा हथियार

यह घटना 2 सितंबर 2026 की है, जब बुजुर्ग महिला घर पर बिल्कुल अकेली थीं। मौका पाकर उनके ही पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतका के पास से सोने की दो चूड़ियां, एक अंगूठी और सोने के मोतियों वाला काला पोत चोरी कर लिया गया था, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई। इस संबंध में डुग्गीपार पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed