CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे दीपके
जंतर-मंतर पर कब होगा प्रदर्शन?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)
दीपके ने कहा कि हम कल (2 अक्टूबर) मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे हैं, और जल्द ही हम जंतर-मंतर पर भी प्रोटेस्ट करेंगे। हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हैं। हालांकि, सीजेपी को मुंबई पुलिस ने प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है। दीपके ने बताया कि हमें अपने किसी भी प्रोटेस्ट के लिए कभी परमिशन नहीं दी गई... हम संविधान में विश्वास करते हैं और उसका सम्मान करते हैं।
इस दौरान, दीपके ने महात्मा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी प्रदर्शन और आंदोलन किए थे। क्या उन्हें अपने हर प्रोटेस्ट के लिए कभी परमिशन मिली थी? जब देश की बात आती है, तो हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और प्रोटेस्ट करते रहेंगे।
'CM शिवाजी पार्क में कैसे करते हैं रैली'
उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है, इसीलिए वह हमें प्रोटेस्ट करने की परमिशन नहीं दे रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी दोषी है। हम शिवाजी पार्क में ही अपना प्रोटेस्ट करेंगे। यह हमारा अधिकार है, और हम आजाद मैदान में प्रोटेस्ट नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि कोई भी स्थानीय नागरिक हमारे प्रोटेस्ट का विरोध नहीं कर रहा है। अगर शिवाजी पार्क एक साइलेंट ज़ोन है, तो मुख्यमंत्री वहां रैली कैसे करते हैं?
अमित शाह पर भी बरसे दीपके
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को अमित शाह ने हम पर लाठीचार्ज का ऑर्डर देकर बहुत बड़ी गलती की, और उसके बाद आंदोलन और भी बड़ा हो गया। उन्होंने आगे विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि पहले सभी पार्टियों को एक साथ बैठकर यह तय करना चाहिए कि हम किसकी 'B-टीम' हैं।
