Maharashtra: भिवंडी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, 7 की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

Bhiwandi Building Collapse News Update: भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। मलबे से 7 शव बरामद हुए हैं, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका। NDRF और TDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Bhiwandi Building Collapse News Update: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक चार मंजिला मकान का हिस्सा ढह गया। शुक्रवार तड़के भंडारी कंपाउंड के गंगाराम वाड़ी (तावाड़े कंपाउंड) इलाके में स्थित चार मंजिला 'कोहिनूर अपार्टमेंट' के 'बी' विंग का एक हिस्सा अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। इस हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही NDRF, TDRF, भिवंडी महानगरपालिका, स्थानीय दमकल विभाग और पुलिस बल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

Bhiwandi Building Collapse

NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलबे से निकाले गए 7 शव

बचाव दल ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मलबे से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला था, लेकिन मलबे के नीचे कई अन्य मजदूरों के फंसे होने के कारण खतरा बना हुआ था। अपडेट के अनुसार, राहत कर्मियों ने कटर मशीन से सरिया और कंक्रीट काटकर मलबे से 7 शव बाहर निकाले हैं। सातों मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए IGM सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मलबे में 8 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है, जिनकी तलाश के लिए बचाव कार्य लगातार जारी है।

End of Feed