Navi Mumbai News: 3 साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में हैवानियत; 30 वर्षीय ड्राइवर गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। प्राइवेट स्कूल बस के 30 वर्षीय ड्राइवर ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Navi Mumbai News: बीते दिनों राजधानी दिल्ली से एक घटना सामने आई, जिसमें चलती बस में एक नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया था। नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हुए, जिसके बहाने स्लीपर बसों के पर्दे और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन पर सख्ती बरतने की हिदायतें आईं लेकिन जब बच्चों को घर से स्कूल और वापस घर पहुंचाने वाली बसें जब खुद ही अनहोनी का अड्डा बनने लगें, तो ऐसे मामलों में पेचीदगियां बढती ही दिखाई देंगी। नवी मुंबई से एक ऐसी ही झकझोर देने वाली और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में गुस्सा और चिंता बढ़ा दी है। यहां महज 3 साल की मासूम बच्ची के साथ प्राइवेट स्कूल बस के चालक द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 30 वर्षीय आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया है।

navi mumbai minor sexual assault

कामोठे पुलिस स्टेशन का मामला

बस में अकेली पाकर की नीच करतूत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी चालक एक प्राइवेट बस चलाता था, जिसे स्कूल प्रशासन ने बच्चों को लाने और ले जाने के लिए लगाया हुआ था। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ड्राइवर बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में एक-एक कर बच्चे अपने स्टॉप पर उतरते गए और एक वक्त ऐसा आया जब बस में 3 साल की मासूम अकेली रह गई। इसी सुनसान मौके का फायदा उठाकर आरोपी चालक ने मासूम के साथ दरिंदगी और गलत हरकत की।

End of Feed