इंस्टाग्राम फ्रेंड को 3 महीने तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा, कमरे पर ले जाकर चाकू मारे-बेल्ट से पीटा, नागपुर कांड में बड़ा खुलासा

Nirbhay Pakhare Minor Rape Case: नागपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट और बंधक बनाकर दुष्कर्म, चाकुओं से वार और बेल्ट से पीटने का मामला। ठाणे के 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Nagpur Digital Arrest Case: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ठाणे के एक 19 वर्षीय युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को करीब तीन महीने तक सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा। इसके बाद आरोपी ने लड़की को नागपुर के दिघोरी इलाके में एक किराए के फ्लैट में बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म किया, बेल्ट से पीटा और चाकू से 20 से अधिक घाव दिए।

arrest (2)इंस्टाग्राम फ्रेंड को 3 महीने तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा, कमरे पर ले जाकर चाकू मारे-बेल्ट से पीटा, नागपुर कांड में बड़ा खुलासा

इंस्टाग्राम फ्रेंड को 3 महीने तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा, कमरे पर ले जाकर चाकू मारे-बेल्ट से पीटा, नागपुर कांड में बड़ा खुलासा

इंस्टाग्राम पर दोस्ती से 'डिजिटल अरेस्ट' का जाल

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। जहां ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो गया। आरोपी ने लगातार वीडियो कॉल, धमकियों के जरिए लड़की पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया था।

End of Feed