मुंबई के मीरा रोड की पॉश सोसाइटी में बकरे पर फिर बवाल; परिसर में एंट्री बैन, पुलिस चौकी बनाकर गाड़ियां चेक करने पर हंगामा

मुंबई के मीरा रोड की पॉश सोसाइटी 'जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी' में बकरीद से पहले बकरे को लाने पर विवाद छिड़ गया है। 2023 के बवाल को देखते हुए सोसाइटी ने बकरे की एंट्री बैन की है, वहीं परिसर में पुलिस चौकी बनाकर गाड़ियों की चेकिंग करने पर मुस्लिम पक्ष ने आरोप लगाए हैं।

Mira Road Goat Controversy: बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके की एक हाईप्रोफाइल रिहायशी सोसाइटी में बकरे को लाने और रखने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला मीरा रोड स्थित 'जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी कॉम्प्लेक्स' का है। इस कॉम्प्लेक्स में करीब 5,000 फ्लैट्स हैं, जिनमें लगभग 400 मुस्लिम परिवार रहते हैं। आगामी त्योहार को देखते हुए सोसाइटी परिसर में बकरे की एंट्री को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

Mira Road Goat Controversy bakrid

सोसाइटी में बकरीद से पहले बढ़ा तनाव (सांकेतिक चित्र)

क्या है विवाद और साल 2023 का कनेक्शन?

दरअसल, जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी वही सोसाइटी है, जहां साल 2023 में बकरीद के दौरान एक शख्स के बकरे को लिफ्ट में ले जाने का CCTV फुटेज वायरल हुआ था। उस वक्त सोसाइटी में भारी बवाल मचा था और पुलिस को कानून-व्यवस्था काबू में करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। उसी कड़वे अनुभव से सबक लेते हुए सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने हाल ही में एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सोसाइटी कंपाउंड के भीतर बकरे को लाने, बांधने या रखने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशानुसार फ्लैट के भीतर बकरे की कुर्बानी देने पर पहले से ही प्रतिबंध है, और इस नियम पर सोसाइटी के किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है।

End of Feed