Mumbai Mazgaon News: मझगांव में गणेश प्रतिमा के आगमन पर अंडे फेंकने का आरोप, दो पक्षों में फैला तनाव; FIR दर्ज, भारी पुलिस बल तैनात

Mumbai Mazgaon News: मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा आगमन यात्रा पर अंडे फेंके जाने के आरोप के बाद तनाव। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, भारी पुलिस बल तैनात।

Mumbai Mazgaon News: गणेशोत्सव के उत्साह के बीच मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात एक निंदनीय घटना सामने आई। यहां एक गणेश मंडल द्वारा प्रतिमा के आगमन यात्रा (आगमन सोहला) के दौरान एक ऊंची इमारत से अज्ञात लोगों द्वारा गणेश प्रतिमा पर कथित तौर पर अंडे फेंके जाने का आरोप लगा। इस घटना के सामने आते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तुरंत मौके पर तैनात किया गया।

मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा के आगमन पर फेंके गए अंडे! दो पक्षों फैला तनाव; FIR दर्ज, भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा के आगमन पर फेंके गए अंडे! दो पक्षों फैला तनाव; FIR दर्ज, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और अखिल सार्वजनिक उत्सव समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भीड़ ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।

End of Feed