बप्पा के भक्तों के लिए फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाली गाड़ियों को 11 से 27 सितंबर तक नहीं देना होगा टोल

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए टोल को लेकर बड़ी राहत का ऐलान किया है। 11 से 27 सितंबर 2026 तक पात्र निजी वाहनों को कई प्रमुख हाईवे और अन्य मार्गों के टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं देना होगा। सरकार की इस सुविधा में विशेष पास के साथ MSRTC की कोंकण जाने वाली बसों को भी टोल छूट का लाभ मिलेगा।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ने गणेश उत्सव के दौरान कोंकण की यात्रा करने वाले गणेश भक्तों की निजी गाड़ियों को टोल शुल्क से छूट देने का फैसला किया है। यह निर्णय त्योहार के समय सड़कों पर बढ़ने वाले भारी यातायात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Maharashtra Ganeshotsav Toll Free

गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान (AI फोटो)

11 सितंबर से 27 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी रियायत

सरकार के मुताबिक, टोल में यह रियायत 11 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसका लाभ मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-48, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के अलावा कोंकण की तरफ जाने वाली अन्य PWD और MSRDC के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर स्थित टोल प्लाजा पर भी मिलेगा। अटल सेतु के रास्ते कोंकण की ओर जाने वाले पात्र वाहनों को भी इस सुविधा में शामिल किया गया है।

End of Feed