मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा, 2 साल से खड़े ट्रक में जा घुसी MUV, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, छह घायल

मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुधवार को एक MUV खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे एक ही परिवार के चाल लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल हो गए।

मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा



मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा

पुलिस के मुताबिक, मृतक और पीड़ित मुंबई के जोगेश्वरी के रहने वाले थे और वे नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दोपहर में अटगांव गांव के पास यह हादसा हुआ।

End of Feed