राम मंदिर दान घोटाला: महंत धर्मदास के निशाने पर राम मंदिर ट्रस्ट, तो परमहंस आचार्य ने राहुल-अखिलेश को घेरा

महंत धर्मदास ने कहा कि जब राम जन्मभूमि न्यास हुआ करता था तब से चंदा वसूलने का काम चल रहा है और ट्रस्ट बनने के बाद भी वही प्रक्रिया चल रही है। सब राम जन्मभूमि के नाम पर कमा रहे हैं, जांच जरूर चल रही है लेकिन कुछ होगा नहीं।

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर अब संत समाज भी मुखर होने लगा है। विवाद और आरोप लगातार गहराते जा रहे हैं। राम मंदिर में कथित दान घोटाले के मामले में हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास का भी बयान आया है, उन्होंने कथित दान घोटाले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट को कटघरे में खड़ा किया है, इसके साथ उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर ट्रस्ट बनाया गया था तो अब सुप्रीम कोर्ट को ही इस मामले की जांच करनी चाहिए, उसको संज्ञान लेना चाहिए।

सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं:महंत धर्मदास

महंत धर्मदास ने कहा कि जब राम जन्मभूमि न्यास हुआ करता था तब से चंदा वसूलने का काम चल रहा है और ट्रस्ट बनने के बाद भी वही प्रक्रिया चल रही है। सब राम जन्मभूमि के नाम पर कमा रहे हैं, जांच जरूर चल रही है लेकिन कुछ होगा नहीं। जब सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के अनुसार ट्रस्ट बनाया गया तो सुप्रीम कोर्ट को ही इसको देखना चाहिए। केंद्र सरकार ने ट्रस्ट बनाया है तो केंद्र सरकार क्या कर रही है। सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं, जो लोग पैसा लूट रहे हैं उनका नाश ही होना है,अब इसको राम लला ही देखेंगे। धर्मदास ने कहा कि घोटाला हुआ हो या ना हुआ हो लेकिन पूरे विश्व में राम मंदिर ट्रस्ट की थू-थू हो रही है, बदनामी हो रही है।

End of Feed