कोलकाता में महालया का महा आयोजन, 10 हजार ढाकियों की थाप, 3 हजार महिलाओं के शंखनाद और ड्रोन शो से उत्सव होगा बेमिसाल

Mahalaya Celebration: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहली दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। महालया समारोह को खास बनाने के लिए ईडन गार्डन्स और रेड रोड को सजाया गया है, जहां बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। 10,000 ढाकियों, 3,000 महिलाओं के शंखनाद और 3,000 ड्रोन के शो के जरिए इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी है।

Mahalaya Celebration: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार महालया समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स और प्रतिष्ठित रेड रोड पर इस विशेष आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम में बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक संगीत और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कोलकाता के आइकॉनिक रेड रोड पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों की संस्कृति को दर्शाने वाली झांकियां सजाई गई हैं। यहां अलग-अलग जिलों की झांकियों के जरिए उनकी विशिष्ट परंपराओं, लोक नृत्यों और संगीत को प्रदर्शित किया जाएगा। अलीपुरद्वार के चाय बागानों की संस्कृति से लेकर बीरभूम के प्रसिद्ध बाउल संगीत तक, बंगाल की विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक इस आयोजन में देखने को मिलेगी।

West Bengal Mahalaya Celebration

BJP सरकार के दौर में दुर्गा पूजा का महोत्सव होगा बेहद खास

ईडन गार्डन्स को भी भव्य रूप से सजाया गया

वहीं, महालया समारोह के मुख्य आयोजन स्थल ईडन गार्डन्स को भी भव्य रूप से सजाया गया है। यहां बंगाल की पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में पारंपरिक वाद्य यंत्र ढाक बजाते ढाकियों और लाल बॉर्डर वाली साड़ियों में शंख बजाती महिलाओं की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। राज्य सरकार की योजना इस आयोजन के जरिए एक नया रिकॉर्ड बनाने की है। इसके तहत 10,000 ढाकियों और 3,000 महिलाओं के एक साथ ढाक और शंख बजाने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed