दिलकश आंखों 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की शादी पर बवाल; सनोज मिश्रा बोले- ये शादी नहीं, PFI की साजिश, एमपी सरकार दे दखल

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद बढ़ गया है। बॉलीवुड निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस विवाह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। वहीं मोनालिसा के परिवार का कहना है कि उनका बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और वे उसकी सुरक्षित वापसी चाहते हैं।

प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते हुए रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हुई 'मोनालिसा' की शादी का विवाद मुंबई तक पहुंच गया है। मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में ब्रेक देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा रविवार को महेश्वर पहुंचे। इस दौरान सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के परिवार से मुलाकात की और इस शादी को लेकर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए।

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद।

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद।

ये पीएफआई का षड्यंत्र

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा और फरहान की शादी कोई सामान्य प्रेम विवाह नहीं है। उन्होंने सीधे तौर पर PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का नाम लेते हुए इसे एक बड़ा षड्यंत्र करार दिया। सनोज मिश्रा ने कहा कि यह लव जिहाद का मामला है। जिस तरह से केरल में ले जाकर शादी की गई, वह कई सवाल खड़े करता है। यह सीधे तौर पर सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश है। मैं जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करुंगा।

End of Feed