MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए

मध्य प्रदेश सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के तबादला किया है। इस दौरान कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बलों की अलग-अलग वाहिनियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Madhya Pradesh IPS Transfers: मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और दूसरी इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

UP ips transfer

मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले (सांकेतिक फोटो)

नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा में बदले SP

आदेश के मुताबिक, रघुवंश कुमार सिंह को अलीराजपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का नया SP नियुक्त किया गया है। वहीं, नर्मदापुरम के SP रहे साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।

End of Feed