MP Police Transfer List 2026: मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के गृह विभाग ने 23 नवंबर 2026 को राज्यपाल के नाम से आदेश जारी करते हुए कुल 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा (DSP/ASP स्तर) के 25 अधिकारी शामिल हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 1 IPS समेत 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
गोटेगांव के SDOP बने IPS शुभम सिंह ठाकुर
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IPS अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से स्थानांतरित कर इसी जिले के गोटेगांव में एसडीओपी (SDOP) बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, छतरपुर, मंडला, राजगढ़ और देवास सहित कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
प्रमुख पुलिस अधिकारियों के तबादलों की सूची
गृह विभाग की ओर से जारी सूची में शामिल प्रमुख अधिकारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना इस प्रकार है:
शुभम सिंह ठाकुर (IPS): गाडरवारा से गोटेगांव (नरसिंहपुर)
संतोष कुमार शुक्ला: यातायात विभाग जबलपुर से यातायात डीएसपी, नर्मदापुरम
आशीष जैन: महिला सुरक्षा विभाग जबलपुर से एसडीओपी अजयगढ़ (पन्ना)
पुरुषोत्तम मरावी: डिंडोरी से निवास (मंडला)
संतोष मिश्रा: नर्मदापुरम से यातायात सतना
नम्रता सांघिया: भोपाल से खिलचीपुर (राजगढ़)
सुनील कुमार वरकड़े: छिंदवाड़ा से डभौरा (रीवा)
नीलम कनौज: इंदौर से एलआर (LR) देवास
अपूर्वा किलेदार: इंदौर में कोतवाली सहायक पुलिस आयुक्त (ACP)
अश्विनी कुमार: खिरकिया से हरसूद (खंडवा)
नवीन तिवारी: भोपाल से जहांगीराबाद (भोपाल)
शिबाली तिवारी: शहडोल से पुलिस मुख्यालय, भोपाल
प्रतिमा शर्मा: भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), विदिशा
सुजीत तिवारी: भोपाल से न्यायालय-2, इंदौर
दिनेश प्रजापति: सीतामऊ से महिदपुर (उज्जैन)
विवेक कनाडिया: उज्जैन से तराना (उज्जैन)
कमल निगमवाल: मंदसौर से नागदा (उज्जैन)
