ठंडी भजिया पर गरमा गया माहौल, ग्राहक और दुकानदार के बीच छिड़ी 'महाभारत'; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जबलपुर के कमानिया गेट क्षेत्र में देर रात एक मिठाई दुकान पर हुए विवाद ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। भजिया को लेकर हुई कहासुनी मारपीट और समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी तक जा पहुंची, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Jabalpur News: जबलपुर के कमानिया गेट इलाके में शुक्रवार की देर रात जमकर बवाल हो गया। जबलपुर के मशहूर बड़कुल स्वीट्स में भजिया खाने गए एक अन्य व्यापारी की काउंटर बैठे मैनेजर से कहा सुनी हो गई। दरअसल ग्राहक राजकुमार जैन ने भजिया गरम न होने की बात कहीं थी, इसके बाद दुकान पर बैठे कर्मचारी ने इस पर बहस करना शुरू कर दिया, देखते ही देखते दोनों ही पक्षों में विवाद ने इतना तूल पकड़ की बड़कुल स्वीट्स के कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को बुलवाकर ग्राहक की पिटाई करवा दी।

Jabalpur Tension Flares After Sweet Shop Dispute Turns Violent (Symbolic Photo)

जबलपुर में मिठाई की दुकान के विवाद के हिंसक होने के बाद तनाव बढ़ा (प्रतीकात्मक फोटो)

कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा

आरोप है कि इस दौरान जैन समाज को लेकर अपशब्द भी कहे गए। जैन समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कुछ ही देर में सैकड़ो की तादाद में समाज के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट करने वाले आरोपियों को उनके हवाले करने की जिद करते रहे। बड़कुल स्वीटस के बाहर सैकड़ो की तादाद में मौजूद लोगों से बचने के लिए मारपीट करने वाले युवकों ने उसी होटल में ही छिपकर अपनी जान बचाई। दो पक्षों के बीच विवाद की खबर पाकर कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

End of Feed