'मैं सनातन धर्म का समर्थक हूं, हिंदुत्व का नहीं', कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

Satya Sanatan Swabhiman Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि वह सनातन धर्म के समर्थक हैं, लेकिन हिंदुत्व के नहीं। हिंदुत्व शब्द सावरकर ने गढ़ा था। हिंदुत्व का समानता से कोई संबंध नहीं है।

Satya Sanatan Swabhiman Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि वह सनातन धर्म के समर्थक हैं, लेकिन हिंदुत्व के नहीं। उन्होंने दावा किया कि हिंदुत्व शब्द विनायक दामोदर सावरकर ने गढ़ा था।

Digvijaya Singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फोटो साभार: @OfficeOfDVS)

दिग्विजय सिंह ने शाजापुर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में सिखाया था, जो उनके अनुसार प्रेम, स्नेह और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ''मैं सनातन धर्म का समर्थक हूं, हिंदुत्व का नहीं। हिंदुत्व शब्द सावरकर ने गढ़ा था। हिंदुत्व का समानता से कोई संबंध नहीं है।''

End of Feed