एमपी का 'जल मॉडल' बना मिसाल, 3.62 लाख जल स्रोतों का पुनरुद्धार; CM मोहन ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य ने जल संरक्षण के क्षेत्र में 19 मार्च से 30 जून तक चले 100 दिवसीय अभियान के दौरान कुएं, बावड़ी, तालाब, नदियां, अमृत सरोवर और प्राचीन जल स्रोतों के जीर्णोद्धार का व्यापक कार्य किया गया। इस अवधि में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख 62 हजार से अधिक जल संरचनाओं का पुनरुद्धार किया गया।

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' के तहत 19 मार्च से 30 जून तक चले 100 दिवसीय अभियान में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख 62 हजार से अधिक जल संरचनाओं का पुनरुद्धार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के चलते मध्यप्रदेश देश के बड़े राज्यों में जल संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है।

Madhya Pradesh Tops Water Conservation Efforts

राजगढ़ में 'जल गंगा संवर्धन अभियान-2026' कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहम यादव

राजगढ़ में आयोजित अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिल मुनि की तपोस्थली राजगढ़ जल संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के छह जिलों में शामिल है। अभियान के दौरान कुएं, बावड़ियों, तालाबों, नदियों, अमृत सरोवरों और अन्य प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का व्यापक कार्य किया गया।

End of Feed