MP News: धार भोजशाला का बदला इतिहास, वाग्देवी की आरती में उमड़े श्रद्धालु; सुरक्षा के खास इंतजाम

MP Dhar Bhojshala: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद आज पहले शुक्रवार को धार की भोजशाला में नमाज नहीं पढ़ी गई और 721 साल बाद हिंदुओं ने मां सरस्वती की आरती की।

MP Bhojshala News: मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में आज शुक्रवार को एक ऐतिहासिक दिन रहा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा 15 मई 2026 को सुनाए गए फैसले के बाद यह पहला शुक्रवार है। सालों पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए आज के दिन परिसर में पढ़ी जाने वाली जुमे की नमाज पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ, करीब 721 साल के लंबे कालखंड के बाद पहली बार शुक्रवार के दिन हिंदू श्रद्धालुओं को परिसर में निर्बाध प्रवेश मिला, जहां सुबह से ही मां वाग्देवी (देवी सरस्वती) की आरती और विशेष पूजन हुआ।

dhar vagdevi aarti pooja on friday

कड़ी सुरक्षा के बीच गूंजे मां वाग्देवी के जयकारे (स्क्रीनग्रैब: ANI)

721 साल पुराना नियम बदला

भोजशाला परिसर में शुक्रवार सुबह से ही बेहद ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिले। वर्ष 2003 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा तय की गई व्यवस्था, जिसके तहत मंगलवार को हिंदू पूजा करते थे और शुक्रवार को मुस्लिम नमाज पढ़ते थे, इसको हाई कोर्ट ने पूरी तरह रद्द कर दिया है। अब तक भोजशाला के मुख्य द्वार पर एक बोर्ड लगा था, जिस पर साफ लिखा था "शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है"। शुक्रवार सुबह प्रशासन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस लाइन पर स्याही पोत कर इसे मिटा दिया। गर्भगृह को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। हिंदू पक्ष के लोग मां सरस्वती की प्रतीकात्मक प्रतिमा लेकर गर्भगृह पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा और आरती शुरू की। फिलहाल यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

End of Feed