फर्जी सिम के खिलाफ साइबर सेल की सबसे बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा FIR, तकरीबन 80 आरोपी गिरफ्तार

Fake SIM Card Action: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और दूरसंचार विभाग से मिले आंकड़ों तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की शिकायतों के आधार पर इन इलाकों और फर्जी सिम नेटवर्क की पहचान की गई।

Fake SIM Card Action: मप्र पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 'ऑपरेशन फास्ट-2.0' के तहत देश में फर्जी सिम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत 100 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, 156 आरोपितों की पहचान हुई और 80 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 504 संदिग्ध पीओएस पर कार्रवाई की गई है।

MP AI

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

मध्य प्रदेश साइबर सेल का बड़ा एक्शन

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और दूरसंचार विभाग से मिले आंकड़ों तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की शिकायतों के आधार पर इन इलाकों और फर्जी सिम नेटवर्क की पहचान की गई। इसी आधार पर 504 संदिग्ध पीओएस (सिम बिक्री केंद्र) संचालकों, एजेंटों और फर्जी सिम का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि कुछ पीओएस संचालक और एजेंट फर्जी सिम जारी कर उन्हें थोक में अपराधियों तक पहुंचा रहे थे। इन सिमों का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, लोन-एप धोखाधड़ी और अन्य आर्थिक ठगी में किया जा रहा था। अभियान में 1,437 फर्जी सिम चिह्नित की गई हैं, जिनसे जुड़े नंबरों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 1,907 शिकायतें दर्ज हैं।

End of Feed