लुधियाना में AGTF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो गैंगस्टर किए ढेर; तीन पिस्तौल समेत हथियार बरामद

Ludhiana Encounter: लुधियाना में रविवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और कथित गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध गैंगस्टरों की मौत हो गई। डीएसपी राजन परमिंदर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं।

Ludhiana Encounter: लुधियाना में रविवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम और कथित गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। डीएसपी राजन परमिंदर की अगुवाई वाली टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गैंगस्टर मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे। वहीं मृतकों की पहचान करणजोत और संदीप के रूप में बताई जा रही है और दोनों के अमृतसर के रहने वाले होने की सूचना है।

Ludhiana Encounter

बड़ी वारदात की फिराक में निकले थे दोनों गैंगस्टर

धोनी बाल गैंग से जुड़े गैंगस्टर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गैंगस्टर कथित तौर पर धोनी बाल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। एजीटीएफ को दोनों की गतिविधियों और लुधियाना में हत्या की संभावित वारदात को लेकर इनपुट मिला था। इसके बाद डीएसपी राजन परमिंदर की टीम ने कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान गैंगस्टरों और एजीटीएफ टीम के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों गैंगस्टर मारे गए।

End of Feed