माफिया के गढ़ से निवेश के गढ़ तक... CM योगी ने एटा से साधा कांग्रेस-सपा पर निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में 750 करोड़ रुपये के श्री सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा। उन्होंने यूपी की विकास यात्रा, निवेश, रोजगार, कानून व्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा वार करते हुए कहा कि पहले भारत को मुगलों ने लूटा, फिर अंग्रेजों ने तबाह किया और जो कुछ बचा रह गया, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदा कर देश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आज डबल इंजन सरकार की साफ नीयत, स्पष्ट नीति और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की वजह से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। सीएम योगी ये यह बातें जनपद एटा में 750 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित श्री सीमेंट प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

yogi on sp congress

एटा में योगी ने 750 करोड़ के श्री सीमेंट प्लांट का किया उद्घाटन

कांग्रेस-सपा पर सीधा हमला

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनकी नीयत कभी सबके विकास की नहीं रही। इन्होंने साथ तो सबका लिया लेकिन विकास सिर्फ अपने परिवार का किया। इनके समय में न व्यापारी सुरक्षित था, न बेटी सुरक्षित थी। यही वजह रही कि देश और प्रदेश पिछड़ते चले गए। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार और डबल इंजन की यूपी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र से देश और प्रदेश को नई पहचान दी है।

End of Feed