निपुण छात्रों को सम्मानित करेगी योगी सरकार, हिंदी व गणित के विद्यार्थियों का होगा सम्मान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 5, 2023, 03:16 PM IST

योगी सरकार ने प्रत्येक माह निपुण सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस समारोह में बच्चों के अभिभावकों व समुदाय के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चयनित निपुण विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

Nipun Samman ceremony: उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब योगी सरकार ने प्रत्येक माह निपुण सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस समारोह में बच्चों के अभिभावकों व समुदाय के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चयनित निपुण विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इन निपुण विद्यार्थियों को बाकी छात्रों के लिए मिसाल के तौर पर पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इन गतिविधियों के लिए कुछ मानक भी तय किए गए थे, ताकि 2025-26 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1-3 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने एवं कक्षा के अनुरूप स्तर पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

निपुण छात्रों को सम्मानित करेगी योगी सरकार, हिंदी व गणित के विद्यार्थियों का होगा सम्मान

बच्चों की निपुण दक्षता का होगा आकलन

End of Feed