दीपावली से पहले योगी सरकार का बोनस, यूपी में 19 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों का बढ़ेगा DA

यूपी सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों के डीए में बढ़ोत्तरी करने की तैयारी कर रही है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रस्ताव पास होने के बाद 19 लाख कर्मचारियों और पेशनरों को इसका लाभ हासिल होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली पर डीए का बोनस
  • कर्मचारियों के डीए में होगा इजाफा
  • तैयारियों में जुटी योगी सरकार

Yogi Govt Big Announcement : उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, यूपी सरकार कर्मचारियों को दिवाली के खास मौके पर सौगात देने की तैयारी कर रही है। यूपी सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करने वाली है। इसके लिए यूपी सरकार के वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है और यूपी सरकार की ओर से प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत यूपी के 12 लाख टीचरों-कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए मे 4 फीसदी की बढ़त की जाएगी। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से लागू होगा।

UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार - ट्विटर)

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाया था। केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ते करके उसे 42 फीसदी से 46 फीसदी किया था। जिसके बाद अब यूपी सरकार भी अपने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस की खुशी देने वाली है। यूपी सरकार भी केंद्र सरकार की तरह ही राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा देने वाली है।

End of Feed