योगी सरकार का बड़ा सांस्कृतिक प्रोजेक्ट, 7D तकनीक से दिखेगी शिवाजी महाराज की कहानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय की समीक्षा करते हुए इसे भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल बनाने के निर्देश दिए। संग्रहालय में 7D तकनीक से युक्त ‘द ग्रेट एस्केप गैलरी’, 1857 के सेनानियों की ‘अग्रदूतों की गैलरी’, उत्तर प्रदेश के पर्वों और नदियों पर आधारित इंटरएक्टिव अनुभाग शामिल होंगे। आगरा की विरासत को भी प्रमुखता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और इसे भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय केवल इतिहास का स्थिर प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की गौरवगाथा का जीवंत अनुभव होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जनवरी 2026 तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इसमें ऐसी थीमैटिक और इंटरएक्टिव प्रस्तुति हो जिससे आने वाले मेहमाव केवल दर्शक न रहकर सहभागी भी बनें।

agra shivaji maharaj museum

आगरा का छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय बनेगा भारत के गौरव और संस्कृति का प्रतीक: योगी (फाइल फोटो)

‘शिवाजी एवं द ग्रेट एस्केप गैलरी’ में होगा 7D अनुभव

मुख्यमंत्री ने ‘शिवाजी एवं द ग्रेट एस्केप गैलरी’ को संग्रहालय की विशेष पहचान बताते हुए कहा, कि इसमें 7D तकनीक, डिजिटल साउंड, लाइट और विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से आगरा किले से छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक मुक्ति की घटना का सजीव चित्रण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अनुभाग शिवाजी महाराज के स्वराज्य संकल्प और वीरता का प्रतीक बनेगा।

End of Feed