Yogi Cabinet Meeting: अब दूसरे राज्यों में अपने उत्पाद बेच सकेंगे किसान, कैबिनेट में प्रस्‍ताव को मिली मंजूरी

Yogi Cabinet Meeting: वित्त मंत्री ने बताया कि मंत्रिमण्डल द्वारा लिये गये एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत उत्तर प्रदेश शासन वेतन वृद्धि से एक दिन पहले सेवानिवृत होने वाले न्यायिक अधिकारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई।

Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने राज्य के किसानों को दूसरे राज्यों में अपने उत्पाद बेचने का मौका देने के लिये मंडी नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद बताया कि अभी तक जो किसान उत्तर प्रदेश से बाहर अपना माल नहीं बेच सकते थे उन्हें अनुमति देने के लिए और खासतौर से उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए मंडी उत्पादन 28 वां संशोधन—2023 को अमल में लाने के संबंध में प्रस्ताव आया था जिस पर मंत्रिमण्डल ने आज मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के किसान अपना माल राज्य के बाहर भी बेच सकेंगे और बाहर के किसान भी अपना माल उत्तर प्रदेश में बेच पाएंगे।

​up cabinet meeting, yogi cabinet meeting, yogi cabinet meeting decision, yogi adityanath news today, yogi government announcement, yogi adityanath on farmers, yogi cabinet decision for farmers



योगी कैबिनेट की मीटिंग।

वित्त मंत्री ने बताया कि मंत्रिमण्डल द्वारा लिये गये एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत उत्तर प्रदेश शासन वेतन वृद्धि से एक दिन पहले सेवानिवृत होने वाले न्यायिक अधिकारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। खन्ना ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने 19 मई 2023 को एक निर्णय दिया था जिसमें कहा गया था कि वेतन वृद्धि से एक दिन पहले जो न्यायिक अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें पेंशन के उद्देश्य से इसे वेतन वृद्धि को अनुमन्य कर दिया जाए। उनके मुताबिक मंत्रिमण्डल ने एक अन्य निर्णय में देश में मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित गांवों में फोर 4 जी मोबाइल सेवाओं की उपलब्धता से सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

End of Feed