Hardoi: गांव में जंगली सुअर ने मचाया आतंक, 8 लोगों को किया घायल; कॉल करने पर भी नहीं पहुंचा वन विभाग

हरदोई के पलिया जुगापुरवा गांव में एक जंगली सुअर ने हमला कर आठ ग्रामीणों को घायल कर दिया, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। वन विभाग की देर से पहुंचने पर ग्रामीणों को खुद ही सुअर को पकड़ना पड़ा।

Hardoi Wild Boar News: रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का घुस आना और आतंक मचाने की घटनाएं तो सुनने में आती रहती हैं लेकिन ये घटनाएं आमतौर पर तेंदुए या बाघ जैसे जानवरों की होती हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले भेड़ियों के आतंक की खबरें भी आईं लेकिन इस बार एक जंगली सुअर ने आतंक मचा दिया। हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया जुगापुरवा गांव में एक जंगली सुअर गांव में घुस आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। गांव के आठ लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

hardoi wild boar attack.

ग्रामीणों ने ही पकड़ा सुअर

8 लोगों पर किया हमला

हुआ कुछ यूं कि जंगली सुअर एक ग्रामीण के मकान में घुस गया। मकान के लोग कमरे में बंद हो गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन गांव वालों की शिकायत रही कि वन विभाग की टीम देर से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया, लेकिन तब भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। तबतक सुअर 8 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था।

End of Feed