Water Supply On Holi: उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होली का पर्व सात और आठ मार्च को है। होली के मौके पर यूपी की राजधानी लखनऊ में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। होली के त्योहार पर दो दिन शहर के लोगों को पानी तीन टाइम मिलेगा। आपको बता दें कि सात और आठ मार्च को दिन में तीन बार पानी की सप्लाई होगी। सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी दो घंटे के लिए पानी की सप्लाई होगी। ऐसे में होली पर शहरवासियों को नहीं करना पडे़गा पानी की किल्लत का सामना।
होली पर तीन टाइम आएगा आपके शहर में पानी
जानकारी के अनुसार, जलकल विभाग सात और आठ मार्च को तीन टाइम पानी देगा। अभी सामान्य तौर पर सुबह और शाम को ही पानी की सप्लाई की जाती है। होली पर दोपहर में भी पानी की सप्लाई होगी। त्योहार पर पानी की आपूर्ति में कोई परेशानी न आए, इसे लेकर सभी इंतजाम दुरुस्त रखने का आदेश जारी किए गए हैं।
