Sambhal में अमानवीयता की हद पार, बाइक को कई किमी घसीटती रही कार, युवक की मौत

Sambhal Accident: यूपी के संभल से कार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कई किमी तक घसीटने की एक वीडियो सामने आई है। इस घटना में पुलिस ने कार चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Sambhal Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कार द्वारा बाइक और बाइक सवार को दूर तक घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कार से बाइक सवार को घसीटने की वीडियो सामने आने के बाद जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

sambhal

बाइक को कई किमी घसीटती रही कार

कार ने बाइक सवार को दूर तक घसीटा

इस वायरल वीडियो में तेज रफ्तार कार के पीछे शीशे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टीकर पर ग्राम प्रधान लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस संदर्भ में हयातनगर निवासी प्यारे लाल नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना इलाके के गांव शहजाद खेड़ा निवासी उनके रिश्तेदार सुखवीर (50) रविवार शाम को हयातनगर में अपने ससुराल से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे, तभी संभल से निकलते ही मुरादाबाद मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक उन्हें बहुत दूर तक घसीटता ले गया।

End of Feed