UP Government Public Holiday 2025 Full List: किसी भी साल के अंतिम कुछ महीनों में ज्यादातर लोग नए साल के लिए प्लान बनाने लगते हैं। इस दौरान नए साल में क्या कुछ करना है, कहां तक पहुंचना है के अलावा एक चिंता हर किसी और होती है। यह चिंता होती है आने वाले साल में छुट्टियों को लेकर । साल 2025 के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी छुट्टियों की घोषणा की है। बकायदा इसके लिए पूरी लिस्ट जारी की गई है। चलिए जानते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो साल 2025 में आपको कौन-कौन सी छुट्टियां मिलेंगी।
साल 2025 में मंगलवार 1 अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी यानी annual closing of accounts के तहत बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सोमवार 6 जनवरी 2025 को गुरु गोविंद सिंह जयंती और सोमवार 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर कार्यकारी आदेश के तहत अवकाश (Holiday under Executive Order) रहेगा।
यूपी सरकार ने 17 दिसंबर 2024 को सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट जारी की। इसमें 24 सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है और साथ ही बताया गया है कि जो त्योहार चांद के दिखाई देने पर निर्भर करते हैं, वह स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। यानी चांद दिखने के अगले दिन वह त्योहार मनाया जाएगा और उसी दिन अवकाश होगा। भले ही कैलेंडर में कोई अन्य दिन दिया गया हो।
यूपी सार्वजनिक अवकाश लिस्ट 2025
| S. No. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | मंगलवार | 14 जनवरी | हजरत अली जन्मदिवस |
| 2 | रविवार | 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 3 | बुधवार | 26 फरवरी | महा शिवरात्रि |
| 4 | गुरुवार | 13 मार्च | होलिका दहन |
| 5 | शुक्रवार | 14 मार्च | होली |
| 6 | सोमवार | 31 मार्च | ईदुल फितर |
| 7 | रविवार | 06 अप्रैल | रामनवमी |
| 8 | गुरुवार | 10 अप्रैल | महावीर जयंती |
| 9 | सोमवार | 14 अप्रैल | डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती |
| 10 | शुक्रवार | 18 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
| 11 | सोमवार | 12 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 12 | शनिवार | 07 जून | बकरीद/ईद अल अधा |
| 13 | रविवार | 06 जुलाई | मुहर्रम |
| 14 | शनिवार | 09 अगस्त | रक्षाबंधन |
| 15 | शुक्रवार | 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 | शनिवार | 16 अगस्त | जनमाष्टमी |
| 17 | शुक्रवार | 05 सितंबर | ईद ए मिलाद/बारावफात |
| 18 | बुधवार | 01 अक्टूबर | महानवमी |
| 19 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | विजयादशमी/महात्मा गांधी जयंती |
| 20 | सोमवार | 20 अक्टूबर | दिवाली |
| 21 | बुधवार | 22 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा |
| 22 | गुरुवार | 23 अक्टूबर | भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती |
| 23 | बुधवार | 05 नवंबर | गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा |
| 24 | गुरुवार | 25 दिसंबर | क्रिसमस डे |
इसके अलावा 31 छुट्टियों की एक और लिस्ट भी जारी हुई है, जिसमें से कोई भी तीन आप ले सकते हैं। यह सार्वजनिक छुट्टियां नहीं हैं, इनमें से हर कोई व्यक्ति अपनी मान्यता और जरूरत के अनुसार कोई तीन छुट्टियां चुन सकता है।
यूपी रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे लिस्ट 2025
| S. NO. | अवकाश | तारीख | दिन |
| 1 | नव वर्ष दिवस | 1 जनवरी | बुधवार |
| 2 | हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिस्ती उर्स | 8 जनवरी | बुधवार |
| 3 | मकर संक्रांति | 14 जनवरी | मंगलवार |
| 4 | जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस | 24 जनवरी | शुक्रवार |
| 5 | बसंत पंचमी | 2 फरवरी | रविवार |
| 6 | संत रविदास जयन्ती | 12 फरवरी | बुधवार |
| 7 | शब-ए-बारात | 14 फरवरी | गुरुवार |
| 8 | होली | 15 मार्च | शनिवार |
| 9 | जुमातुलविदा | 28 मार्च | शुक्रवार |
| 10 | चेटी चंद | 30 मार्च | रविवार |
| 11 | ईद उल फितर | 1 अप्रैल | मंंगलवार |
| 12 | महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज गुहय जयंती | 5 अप्रैल | शनिवार |
| 13 | चंद्रशेखर जयंती | 17 अप्रैल | गुरुवार |
| 14 | ईस्टर संडे | 19 अप्रैल | शनिवार |
| 15 | ईस्ट्टर मंडे | 21 अप्रैल | सोमवार |
| 16 | परशुराम जयंती | 29 अप्रैल | मंगलवार |
| 17 | लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती | 9 मई | शुक्रवार |
| 18 | ईद उल जुहा (बकरीद) | 8 जून | रविवार |
| 19 | मोहर्रम | 07 जुलाई | सोमवार |
| 20 | चेहल्लुम | 14 अगस्त | गुरुवार |
| 21 | अनन्त चतुर्दशी | 06 सितम्बर | शनिवार |
| 22 | विश्वकर्मा पूजा | 17 सितम्बर | बुधवार |
| 23 | महाराजा अग्रसेन जयन्ती | 22 सितम्बर | सोमवार |
| 24 | दशहरा (महाष्टमी) | 30 सितम्बर | मंगलवार |
| 25 | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 07 अक्टूबर | मंगलवार |
| 26 | नरक चतुर्दशी | 20 अक्टूबर | सोमवार |
| 27 | छठ पूजा पर्व | 28 अक्टूबर | मंगलवार |
| 28 | सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयंती | 31 अक्टूबर | शुक्रवार |
| 29 | वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस | 16 नवम्बर | रविवार |
| 30 | चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस | 23 दिसम्बर | मंगलवार |
| 31 | क्रिसमस ईव | 24 दिसम्बर | बुधवार |
यही नहीं डीएम यानी जिलाधिकारी अपने स्तर पर 3 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें उपयुक्त कारण देते हुए वर्ष की शुरुआत में बताना होगा। इसके अतिरिक्त अवकाश घोषित करने हों तो शासन से अनुमति लेनी होगी। जिन दफ्तरों में 2 दिन का साप्ताहिक अवकाश होता है वहां पर कार्यकारी आदेश के तहत मिलने वाली छुट्टियां और डीएम द्वारा घोषित होने वाले अवकाश नहीं मिलेंगे।
