UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी के हर स्कूल-कॉलेज में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के हर नागरिक के मन में भारत माता के प्रति, अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जाग सकेगा।

UP News: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में अब वंदे मातरम की गूंज सुनाई देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य किए जाने का ऐलान किया है। गोरखपुर में सोमवार को 'एकता यात्रा' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय और हर शिक्षण संस्थान में हम इसका गायन अनिवार्य करेंगे।" उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के हर नागरिक के मन में भारत माता के प्रति, अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो सकेगा।

yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो | PTI)

वंदे मातरम के विरोध का कोई औचित्य नहीं- सीएम योगी

सीएम ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "कुछ लोगों के लिए आज भी भारत की एकता और अखंडता से बढ़कर उनका मत और मजहब हो जाता है। उनकी व्यक्तिगत निष्ठा महत्वपूर्ण हो जाती है। वंदे मातरम के विरोध का कोई औचित्य नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "वंदे मातरम के खिलाफ विषवमन हो रहा है। जिस कांग्रेस के अधिवेशन में 1896-97 में स्वयं गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने पूरे वंदे मातरम गायन को सुनाया था और 1896 से लेकर 1922 तक कांग्रेस के हर अधिवेशन में वंदे मातरम का गायन होता था। लेकिन 1923 में जब मोहम्मद अली जौहर कांग्रेस के अध्यक्ष बने तो वंदे मातरम का गायन शुरू होते ही वह उठकर चले गए। उन्होंने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। वंदे मातरम का इस प्रकार का विरोध भारत के विभाजन का दुर्भाग्यपूर्ण कारण बना था।"

End of Feed