Vande Bharat Latest Update: भारत में अब तेजी से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन बढ़ रहा है। ऐसे में अब देश के कई हिस्सों में इसे चलाने की शुरुआत हो चुकी है। इस लिस्ट में अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी शामिल हो चुकी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले लखनऊ से पुरी, पटना, मुंबई, कटरा, देहरादून और मेरठ तक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।
लखनऊ को मिलेगी 6 नई वंदे भारत ट्रेनें (फोटो साभार - ट्विटर)
बता दें, बीते सप्ताह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लखनऊ से मेरठ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। इसके बाद रेलवे अफसरों की ओर से नई ट्रेनों के संचालन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में, गोमती नगर से कटरा, पुरी और मुंबई के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए कहा जा रहा है कि अगले 6 महीने में 6 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है।
काशी से एक और वंदे भारत की तैयारी
फिलहाल, दिल्ली से वाराणसी के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। अब यात्रियों की बढ़ती डिमांड पर दोनों स्टेशनों के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद शुरू हो रही है। सूत्रों की मानें तो इसका सर्वे भी पूरा हो चुका है।
