Lucknow: उत्तराखंड महोत्सव 2025 में लोकसंस्कृति की विरासत को मिला नया मंच; सीएम योगी ने दिया परंपरा और इतिहास के संरक्षण पर जोर

लखनऊ में आयोजित 'उत्तराखंड महोत्सव 2025' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संकट के समय लोकगीत और पारंपरिक कला ही हमारे इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने का प्रमुख माध्यम हैं। महोत्सव के माध्यम से अवधी और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Uttarakhand Mahotsav 2025: लखनऊ में आयोजित 'उत्तराखंड महोत्सव 2025' में रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह बताया कि संकट के समय लोकगीत और पारंपरिक कला ही हमारे इतिहास को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भारत के कई गौरवशाली प्रसंग ऐसे हैं, जिन्हें विदेशी इतिहासकार जानबूझकर भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में चूक गए हैं। ऐसे में हमारी लोकधरोहर, लोकगायन और परंपराओं के माध्यम से हम अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को समझ और अनुभव कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

CM Yogi Adityanath During Uttarakhand Mahotsav 2025 (Photo: ANI)

उत्तराखंड महोत्सव 2025 के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो: ANI)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां गंगा, यमुना, सरयू और शारदा जैसी नदियां उत्तराखंड के पावन भूभाग से होकर उत्तर प्रदेश की मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं और इसे सोना उगलने वाली धरती में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी समर्पित करने वाले उत्तराखंड के युवा और अमृत समान जल देने वाली पवित्र नदियां इसी राज्य से निकलती हैं। मुख्यमंत्री ने लोककला और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी लोककला और संस्कृति को जीवित रखने का अहम माध्यम हैं। यदि हम इस तरह के आयोजनों का आयोजन नहीं करेंगे, तो आधुनिक जीवन की व्यस्तता में लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर हो सकते हैं और लोककला, लोकगायन व लोकसंस्कृति से अनजान रह जाएंगे।

End of Feed