UP News: 18 लड़कियों का यौन शोषण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, स्कूल के टॉयलेट में मिले हैवानियत के सबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 11:52 AM IST

UP Teacher Arrested: पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल पाठक और एक अन्य शिक्षिका साजिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली का साथ देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

UP Teacher Arrested: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी स्कूल से एक कंप्यूटर टीचर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने स्कूल की 18 छात्राओं के साथ यौन शोषण किया। मामला तिलहर थाना स्थित माध्यमिक विद्यालय का है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के शिक्षक मोहम्मद अली ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया।

UP Teacher Arrested

लड़कियों का यौन शोषण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

चौंकाने वाली इस घटना में पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल पाठक और एक अन्य शिक्षिका साजिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोपी शिक्षक का साथ देने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया, तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed