फुल एक्शन में योगी सरकार, विदेश के बाद अब घरेलू उद्योग घरानों पर कर रही काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2022, 11:16 AM IST

UP Global Investors Summit: उत्तर प्रदेश की सरकार फुल एक्शन में है। राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योगी सरकार पूरी कोशिश कर रही है।

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit) के लिए अब योगी सरकार का फोकस घरेलू निवेशकों की ओर है। विदेशी दौरों के बाद अब घरेलू निवेशकों को साधने उत्तर प्रदेश के मंत्रियों का समूह देश के सात बड़े शहरों में रोड शो करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) स्वयं मुंबई में बड़े उद्योग समूहों से भेंट कर उन्हें यूपी में निवेश का आमंत्रण देंगे, जबकि अन्य 6 शहरों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू रोड शो के लिए नई टीम गठित की गई है, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के अलावा स्वतंत्र प्रभार (राज्य मंत्री) और राज्य मंत्री गण शामिल किए गए हैं। मंत्रियों के सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का दल इन दौरों पर साथ होगा।

yogi adityanath

फुल एक्शन में योगी सरकार

दग्गज हस्तियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

End of Feed