UP Legislative Session: योगी सरकार ने पेश किया 12 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, जानिए किस सेक्टर को क्या मिला?

UP Legislative Session: उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 के लिए 12 हजार 909 करोड़ 93 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। परिवहन विभाग को 1,000 करोड़ रुपये ज्यादा की धनराशि दी गई है, जो बसों की खरीद पर खर्च होगी।

UP Legislative Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने विधानसभा में 12 हजार 909 करोड़ 93 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें मुख्य रूप से औद्योगिक विकास, परिवहन, ऊर्जा और गंगा एक्सप्रेसवे के लिए धनराशि का इंतजाम किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को विधानसभा में 12 हजार 909 करोड़ 93 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें से ऊर्जा के लिए 2,000 करोड़, परिवहन के लिए 1,000 करोड़, अमृत योजना के लिए 600 करोड़ है। राज्य सरकार इसमें से विकास कार्यों के लिए 7,981.98 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि राजस्व मद में 4,227.94 करोड़ रुपये खर्च करेगी और यह इस साल फरवरी में पेश किए गए 7.36 लाख करोड़ रुपये के मूल बजट का 1.66 प्रतिशत है।

परिवहन विभाग को सबसे ज्यादा बजट

सुरेश खन्ना ने सदन में प्रश्न प्रहर खत्म होते ही अनुपूरक बजट पेश किया। इस दौरान नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुरेश खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार 2,000 करोड़ रुपये ऊर्जा क्षेत्र के लिए खर्च करेगी। वहीं, परिवहन विभाग को 1,000 करोड़ रुपये ज्यादा की धनराशि दी गई है, जो बसों की खरीद पर खर्च होगी। इसके अलावा कौशल विकास के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

End of Feed