UP : शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, हुईं चोटिल; अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का मंगलवार को हापुड़ सड़क हादसे में घायल हो गईं। फिलहाल, उपचार के लिए मंत्री और ड्राइवर को रामा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का मंगलवार को हापुड़ सड़क हादसे में घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, उनके सिर पर हल्की चोट आई है, जबकि कार ड्राइवर सतबीर के हाथ में चोट लगी है। फिलहाल, उपचार के लिए मंत्री और ड्राइवर को रामा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर सीएमओ डॉक्टर सुनील त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है वे दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं।

UP Education Minister Gulab Devi

यूपी शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का एक्सीडेंट ( इमेज क्रेडिट ट्विटर)

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी दिल्ली से अमरोहा जा रहीं थी। तभी दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि मंत्री के काफिले में चल रहीं गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें शिक्षा मंत्री सहित दो के चोटें आईं हैं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए रामा अस्पताल में ले जाया गया है।

End of Feed