CM योगी से मिली कानपुर की नन्ही बच्ची, बोली-डॉक्टर बनना चाहती हूं; वाची और पंखुड़ी के बाद अब मायरा का सपना भी होगा पूरा

कानपुर की नन्ही मायरा स्कूल में एडमिशन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से 'जनता दर्शन' में मिली। मायरा अपनी मां के साथ सीएम के पास पहुंची। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्ची का एडमिशन कराने का निर्देश दिया। इसके पहले सीएम के जनता दर्शन में पहुंचीं मुरादाबाद की वाची ने एडमिशन के लिए और गोरखपुर की पंखुड़ी ने फीस माफी के लिए मदद मांगी थी। दोनों बच्चियां अब अपने-अपने शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ाई कर रही हैं।

Lucknow News: कानपुर की मायरा सोमवार को अपनी मां नेहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चे के एडमिशन की गुहार लगाई। मासूम मायरा को देख मुस्कुराते हुए सीएम ने पहले हालचाल जाना, फिर पूछा कि क्या बनना चाहती हो। इस पर मायरा ने जवाब दिया- डॉक्टर। यह सुन सीएम ने पहले उसे चॉकलेट दी, फिर अधिकारियों को एडमिशन कराने का निर्देश। गौरतलब है कि मुरादाबाद की वाची ने एडमिशन और गोरखपुर की पंखुड़ी ने फीसमाफी को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। जिसके तत्काल बाद दोनों की समस्याओं का हल हो गया। अब दोनों बच्चियां अपने शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

Janta Darshan

स्कूल में प्रवेश को लेकर सीएम से मिलीं नन्ही मायरा

सीएम ने मायरा से पूछा- स्कूल जाओगी, क्या बनोगी- दिया जवाब- डॉक्टर

'जनता दर्शन' में आते ही सीएम ने मायरा की मां से पूछा कि कहां से आए हैं, कहां एडमिशन कराना है। जिसका उन्होंने उत्तर दिया। इसके बाद मायरा से मुखातिब सीएम ने पूछा कि स्कूल जाओगी, किस क्लास में पढ़ोगी। अभी तक तो स्कूल गई नहीं है। क्या बनोगी- जिस पर उसने तपाक से जवाब दिया-डॉक्टर। बच्ची की मासूमियत पर सीएम मुस्कुरा उठे। सीएम ने अफसरों को एडमिशन के लिए निर्देश दिया।

End of Feed