UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां होगी प्री मानसून वर्षा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 17, 2023, 11:42 AM IST

UP Weather Update: मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी कभी तो कभी बारिश तो कभी आंधी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात मोचा का असर है। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश अलर्ट जारी किया गया है। यहां जानिए कहीं आपका शहर भी तो नहीं है।

UP Weather Update: गर्मी के दिनों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी तो कभी धूल भरी आंधी से आम लोगों को रू-ब-रू होना पड़ रहा है। जिसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है। चक्रवात मोचा ने मौसम को और बदल दिया है। जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़े प्रदेश में इसका असर देखने को मिल रहा है। यूपी के 35 जिलों में मानसून पहुंचने के पहले ही बारिश के चपेट में आता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, गाजियाबाद, गौतमबुधनगर समेत 35 जिलों में बारिश हो सकती है साथ ही धूल भरी आंधी और बिजली गिर सकती है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोचा के आने बाद उसका असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। धूलभरी आंधी चलने लगी। हवाओं में नमी महसूस होने लगी है। इससे प्री मानसून बारिश हो सकती है। मानसूनी बारिश जून से 30 सितंबर तक होती है। लेकिन इस वजह से 30 मई तक होने की संभावना है।

Pre Monsoon Rain in UP, Thunderstorm Alert in UP, Rain Alert in UP

उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

यूपी के इन जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 35 जिलों को आंधी से साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed