UP Weather Today: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, कहीं तेज हवाए तो कहीं बारिश का अलर्ट; इन जिलों को गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलते दिख रही है। बीते दिनों यूपी के कई जिलों में तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा था और हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया था। लेकिन अब यूपी में मौसम के मिजाज फिर बदलने लगे हैं। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि आज यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में गुरुवार शाम से तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। कहीं ठंडी हवाएं चलती नजर आई तो वहीं कई धूल भरी आंधी देखी गई। इससे कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में कमी आई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

UP Weather image

यूपी में बदले मौसम के मिजाज

यूपी में आज मौसम का हाल

यूपी में मौसम बदलने लगा है। हीटवेव की स्थिति से लोगों को राहत मिलने लगी है। तेज हवाओं के साथ तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। पारा गिरने के साथ लोगों को यहां भीषण गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश में धूप खिली रहेगी। साथ ही तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।

End of Feed