UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, कब मिलेगी राहत: जानें कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में गर्मी का कहर जारी रहेगा। आने वाले एक सप्ताह तक राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने यूपी के विभिन्न जिलों में गर्म रातों और लू का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। लोग घरों से बाहर कम से कम जा रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे यूपी के लोगों का हाल बेहाल सा हो रहा है। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। दिन के जैसे ही राते भी गर्म होने लगी हैं। बिना कूलर और एसी के रहना मुश्किल होता जा रहा है। लोग एसी-कूलर को छोड़कर बाहर जाने से बचने लगे हैं।

UP Weather Today.

आग की भट्टी बना यूपी

यूपी का तापमान 45 डिग्री बना हुआ है। कई शहर तो ऐसे हैं जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे यूपी के लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। जानकारी के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। राहत की बारिश का राह देख रहे लोगों को मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है।

End of Feed