UP Weather Today : यूपी के मौसम में बड़ा उलटफेर, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; ओलावृष्टि-बिजली मचा सकते हैं तबाही

UP Weather Today, 13 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले 3 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। आइये जानते हैं कि सबसे ज्यादा कहां प्रभाव रहेगा?

Highlight

UP Weather Today 13 April 2024

यूपी का मौसम

  • उत्तर प्रदेश में 14-15 अप्रैल को आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
  • यूपी के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
  • 19 अप्रैल तक 40 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा तापमान
  • आंधी-बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका
  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिन तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 13, 14 और 15 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना होने वाला है। लिहाजा, लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है। शहरी क्षेत्रों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में किसानों के माथे पर सिकन नजर आ रही है। अगर, चैत्र के महीने में बारिश और आंधी दस्तक देती है तो व्यापक तौर पर किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। चूंकि, इस दौरान रबी में गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कुल मिलाकर पूरे साल की मेहनत पर बारिश पानी फेर सकती है। उधर, मौसम की मार के बीच बीमारियों में जुकाम, बुखार, जी मितलाना और उल्टी दस्त जैसी समस्या से लोग जूझ रहे हैं। सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

End of Feed