UP Weather Today: यूपी में दिन के साथ बढ़ा रात का तापमान, गर्मी से राहत देने बारिश जल्द देगी दस्तक

UP Weather Today: यूपी में मौसम की चाल अजब-गजब बनी हुई है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है को रात में मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही बारिश होने के भी आसार जताए हैं।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में कमी आई थी। लेकिन हवाओं में कमी आने से वापस तापमान बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण लोगों को सर्दियों के महीने में गर्मी का एहसास होने लगा है। फरवरी वैसे तो ठंड का महीना है, लेकिन इस बार सर्दियों ने समय से कुछ पहले ही विदाई ले ली है। अब यहां मार्च जैसी गर्मी हो रही है। दिन के समय धूप चुभने लगी है और लोगों को पसीने आने शुरू हो गए हैं। बढ़ते तापमान से राहत देने के लिए जल्द ही यूपी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

up weather today.

यूपी में दिन के साथ बढ़ा रात का तापमान

यूपी में बढ़ा तापमान

हवाओं में कमी आने से प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यूपी के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 के बीच बना हुआ है। बीते दिनों पछुआ हवाओं के कारण ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन कमी आने से अब गर्मी बढ़ने लगी है।

End of Feed