UP Weather Today: यूपी में फिर शुरू हुआ ठंड का दौर, पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा, जानें आज मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। एक तरफ धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है। बीते दिनों प्रदेश में लोगों को गर्मी का एहसास होने से लगा की अब सर्दियों की विदाई का समय आ गया। लेकिन गुरुवार को पछुआ हवाओं से तापमान में कमी दर्ज की गई और धूप की गुनगुनाहट पर भी इसका असर देखने को मिला। मौसमी गतिविधियों में हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर असर हो रहा है। बदलते इस मौसम में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बता दें कि पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

UP Weather image

यूपी में फिर शुरू हुआ ठंड का दौर

उत्तर प्रदेश में मौसमी का हाल

यूपी में ठंड का दौर अभी जारी है। बीते दिनों ठंड से मिली राहत के बाद अब फिर एक बार लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहले ही प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। दिन में खिली धूप का असर भी कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी। बता दें कि आज यूपी में कहीं भी कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसका अर्थ यह है कि आज मौसम साफ बना रहेगा।

End of Feed