लखनऊ

समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगे अखिलेश के 'विशेष' पोस्टर, 2032 के अर्धकुम्भ के लिए तैयारी

प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ की व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी और पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं। इस बीच लखनऊ में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत होगी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और साल 2032 में भव्य अर्धकुम्भ का आयोजन होगा।

Image

सपा दफ्तर के बाहर लगे अखिलेश यादव के पोस्टर

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आज यानी शुक्रवार 7 फरवरी को बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टरों में कहा गया है कि 27 में अखिलेश आएंगे। यहां बाद साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की हो रही है। इसके साथ ही लिखा गया है कि कि 32 में भव्य अर्धकुम्भ कराएंगे विशेष। यानी 2032 में प्रयागराज में होने वाले अर्धकुम्भ को लेकर बात कही गई है, जिसे अखिलेश यादव भव्य तरीके से अंजाम देंगे।

बता दें कि अभी प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। समाजवादी पार्टी लगातार महाकुम्भ में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेर रही है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नगरी में मची भगदड़ को लेकर भी अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि भगदड़ में अपनी जाव गंवाने वाले लोगों का असली आंकड़ा सरकार छिपा रही है। उन्होंने संसद को मौजूदा सत्र में भी इस संबंध में अपनी बात रखी और सरकार से मृतकों का असली आंकड़ा सामने रखने को कहा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article