UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की तीसरी पारी चल रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम मानसूनी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। लेकिन बारिश है कि बरसने का नाम ही नहीं ले रही। यहां लोग बरसात के इंतजार में है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश और 20 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने से शहर के तापमान में कमी आएगी और मौसम कूल-कूल बना रहेगा। आइए आपको यूपी के उन जिलों के नाम बताएं जहां आज बारिश की संभावना है।
यूपी में आज मौसम
यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में खीरी, बहराइच, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और संत रविदास नगर शामिल हैं। इन जिलों में 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर, मथुरा, गोंडा, बाराबंकी, झांसी और गाजीपुर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं के साथ बारिश होने से प्रदेश का मौसम कूल-कूल बना रहेगा।
कल कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के कई जिलों में 24 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, चित्रकूट, बांदा, महोबा, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, बलिया, मऊ, देवरिया और गाजीपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 25 अगस्त को झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर और जौलान में भारी बारिश की संभावना जताई है। 26 अगस्त को झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और कौशांबी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 27 अगस्त को गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज और संत रवि नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
