UP Weather Forecast: सूरज की तपिश में मरहम लगाएगी बारिश, जानें कैसा रहेगा यूपी में मौसम का मिजाज

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। मार्च की शुरुआत के जैसे ही मार्च का अंत भी बारिश के साथ हो सकता है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। यहां आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 28 मार्च से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मार्च की शुरुआत प्रदेश में बारिश के साथ हुई थी और महीने का अंत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है। रात और सुबह के समय मौसम हल्का ठंडा बना हुआ है। तेज धूप के कारण रात की ठंड में भी कमी आने लगी है। बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल...

UP Weather

यूपी में मौसम के हाल

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना (IMD Rain Alert in UP)

यूपी में होली के बाद एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मार्च का अंत बारिश के साथ हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बरेली, आगरा आदि शामिल हैं। बता दें कि 28 मार्च से पहले इन जिलों में मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ने की संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed