UP Weather Today: यूपी के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, कब करवट लेगा मौसम? IMD ने सब बताया

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश में शनिवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यूपी के 56 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम के मिजाज बिगड़े हुए है। पूरे राज्य में मार्च की शुरुआत से ही बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। इस दौरान यूपी के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखी गई है। शनिवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर पूरे उत्तर प्रदेश पर देखने को मिल रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है।

UP Weather Today

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी

सुबह की शुरुआत कई इलाकों में बारिश के साथ हुई है। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में बारिश का सिलसिला अभी ही जारी है। दोनों शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। वहीं लखनऊ की बात करें तो यहां रात से लगातार बारिश हो रही है। पश्चिम विक्षोभ के असर को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी के करीब 56 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी के कई इलाको में बादल के गरजने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

End of Feed