UP Weather Today: यूपी में मानसून मेहरबान, 50 जिलों में जारी येलो अलर्ट, यहां होगी झमाझम बारिश; IMD Alert

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून शक्तिशाली होता दिख रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच यूपी के 50 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें से 30 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानें कब और कहां-कहां होगी आज बारिश -

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी है। यहां मानसून बलवान हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बतया कि आने वाले दिनों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा और यहां बदरा झूमकर बरसेंगे। भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। नोएडा-गाजियाबाद से लखनऊ और गाजीपुर तक मौसम का असर देखने को मिल रहा है। यहां मौसम विभाग ने रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 50 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आईएमडी ने करीब 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, अन्य जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

UP Monsoon weather

यूपी में भारी बारिश के आसार

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बहराइच, श्रावस्ती, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी, वाराणसी, संत रविदास नगर, सुल्तानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा और महामाया नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed