यूपी का मौसम 7-July-2025: आज मेहरबान रहेगा मानसून, उमस से राहत दिलाने को बरसेंगे बादल, कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में उमस के असर में आज कुछ कमी देखी जा सकेगी। आज यानी सोमवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी में बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। पूर्वी भाग में भी बादलों की मेहरबानी देखी जाएगी। आइए जानते हैं आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर बरकरार है, लेकिन बीते दिनों की तुलना में बारिश की रफ्तार थोड़ी थमी है। नतीजतन, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम भले ही सुहावना बना हुआ हो लेकिन उमस भरी गर्मी फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक राज्य में गरज-चमक और बारिश की संभावनाएं जताई हैं।

UP Weather 7 july

यूपी के मानसून में तेजी

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

आज यानी सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और ललितपुर जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed