UP Weather: कहीं धूप तो कहीं बौछारें; यूपी में जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें क्या है IMD का अलर्ट?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 July 2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होती जा रही है। हालांकि 31 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश की आशंका भी बनी हुई है। अनुमान यह भी है कि राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 July 2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग का यह कहना है कि 31 जुलाई से 1 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

हालांकि, दोनों क्षेत्रों में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर ग्रामीण में 17 मिमी, फुरसतगंज में 16.6 मिमी, उरई में 15 मिमी, और हमीरपुर में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, कानपुर शहर में 5.7 मिमी, वाराणसी बीएचयू में 5.4 मिमी, सुल्तानपुर में 13.6 मिमी, अयोध्या और बस्ती में 11 मिमी, और लखनऊ में 9.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। तापमान की बात करें तो वाराणसी बीएचयू में 34.8℃, कानपुर ग्रामीण में 34.6℃, बस्ती में 34℃, प्रयागराज में 33.4℃, लखीमपुर खीरी में 32℃, इटावा में 31.6℃ और बाराबंकी में 31.4℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed